मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें मध्य प्रदेश की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रिपोर्ट पेंश करेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द की जाएगी। इधर, दिल्ली में बैठक के चलते उज्जैन में मंगलवार को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी लगातार में बैठकों का दौर चल रही है। अलग-अलग प्रकोष्ठों अलग-अलग वर्गों की अलग-अलग बैठकर मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ले रहे हैं, और पार्टी को एक बार फिर से संगठित और मजबूत बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। एक डेढ़ महीने से चल रही बैठक की पूरी तैयारी और जानकारी लेकर जीतू पटवारी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे।
कार्यकारिणी पर भी होगी चर्चा
बता दें, कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित होगी। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर चला और मंथन किया गया। जहां जीतू पटवारी युवाओं को कार्यकारिणी में अधिक से अधिक जगह देना चाहते हैं वहीं बुजुर्ग नेता खुद की या अपने चाहतों को जगह दिलाने में जुटे हुए हैं। 13 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे से दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित देश भर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक होगी। पटवारी इसमें शामिल होंगे और रात्रि विश्राम भी दिल्ली में करेंगे।
अब 16 को होगा उज्जैन में प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में होने वाली बड़ी बैठक के चलते 13 अगस्त को उज्जैन में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब प्रदर्शन 16 अगस्त को रखा गया है, जिसमें कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता शामिल होंगे। इन नेताओं में प्रमुख रूप से जीतू पटवारी, दिग्विजयसिंह, उमंग सिंघार, अरूण यादव और सज्जन सिंह वर्मा होंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी नेतागण उसी दिन सुबह 10 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और वहां भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। पटवारी सहित अन्य नेतागण दोपहर एक बजे भाजपा राज में बिगड़ी कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों के विरोध कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित उज्जैन कलेक्टर, एसपी कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे।