फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस: हॉकी अकादमी ने पश्चिम मध्य रेलवे को 3-2 से हराया, CM बोले-देश में खेलों का हो रहा विकास

Fri, 29 Aug 2025 09:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने रोमांचक मुकाबले में पश्चिम मध्य रेलवे टीम को 3-2 से पराजित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में खेलों का सतत विकास हो रहा है।
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने रोमांचक मुकाबले में पश्चिम मध्य रेलवे टीम को 3-2 से पराजित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में खेलों का सतत विकास हो रहा है। आज भारत 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, जो देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन



सीएम ने फिट इंडिया की शपथ दिलाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका खेल के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने वर्ष 1936 के जर्मनी ओलंपिक में ध्यानचंद द्वारा दिखाए गए उत्कृष्ट खेल को याद करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का संदेश समाज तक पहुंचता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को फिट इंडिया शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


मंत्री सारंग ने दिया फिटनेस और खेलों का संदेश
कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आवाहन है “फिट इंडिया से बनेगा हिट इंडिया।” राष्ट्रीय खेल दिवस पर हमारा लक्ष्य है कि हर आयु वर्ग खेलों से जुड़े और फिटनेस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी अगले तीन माह में कम से कम 10 लोगों को खेल और फिटनेस से जोड़े। उन्होंने कहा कि “जब खिलाड़ी खुद प्रेरणा स्रोत बनकर समाज में खेलों को बढ़ावा देंगे, तब यह आंदोलन घर-घर पहुँचेगा और भारत स्वस्थ एवं सक्षम बनेगा।”

यह भी पढ़ें-भोपाल में खेल महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री सारंग भी दिखे मैदान में, तीन दिन तक चलेंगी खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन



पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री सारंग ने देश को गौरवान्वित करने वाले पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान किया। इनमें 1976 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मेहबूब खान, 1978 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य मो. युसुफ, वर्ष 2000 सिडनी ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे समीर दाद, वर्ष 2017 वर्ल्ड रेड स्नूकर चैंपियनशिप के पदक विजेता कमल चावला और वर्ष 2016 रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले लांग जंप खिलाड़ी अंकित शर्मा शामिल थे।

यह भी पढ़ें-गणपति बैनर पर विवाद, 'ईदगाह का राजा' लिखने पर विरोध के बाद हटाना पड़ा पोस्टर

रोमांचक मुकाबले में मप्र. हॉकी टीम की हुई जीत
मैच की शुरुआत में पश्चिम मध्य रेलवे टीम ने बढ़त बनाई। 8वें मिनट में कप्तान जमीर ने पहला गोल और 12वें मिनट में मो. ताज ने दूसरा गोल दागा। हालांकि इसके बाद मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने शानदार वापसी की। 15वें मिनट में कप्तान कुनेन दाद ने पहला गोल किया, 20वें मिनट में मो. अनस ने बराबरी दिलाई और 29वें मिनट में आदित्य ने निर्णायक तीसरा गोल कर अकादमी को रोमांचक जीत दिलाई। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के मुकाबले खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और उत्कृष्टता की प्रेरणा बढ़ाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें