फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: आंधी-ओलों की दोहरी मार, 24 घंटे में 41 जिलों में बारिश, 12 में ओलावृष्टि, तापमान में गिरावट

Tue, 31 Mar 2026 07:32 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन और फसलें प्रभावित हुई हैं। कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, जिससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन मौसम अभी भी अस्थिर बना हुआ है और आगे भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
गर्मी के बीच मौसम ने लिया यू टर्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला कि पूरे प्रदेश में हालात बदल गए। पिछले 24 घंटों के दौरान 41 जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, जबकि 12 जिलों में ओलावृष्टि हुई। इस बदलाव ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों और आम जनजीवन के सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दीं। बारिश और ओलों की मार से गेहूं सहित कई रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई क्षेत्रों में खड़ी फसल गिर गई और पानी भरने से खेतों की हालत बिगड़ गई है। किसान अब अपनी फसल बचाने को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


63 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए। नर्मदापुरम में सबसे अधिक 63 किमी प्रति घंटा की रफ्तार दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल में 54 किमी/घंटा, सीहोर में 52, अशोकनगर और कटनी में 48, सागर में 44 तथा गुना और सीधी में 41 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

तापमान में गिरावट, कई शहरों में राहत
मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। भोपाल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में थोड़ा कम रहा। इंदौर में 36.6 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री और उज्जैन में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं नर्मदापुरम में पारा 40.3 डिग्री के साथ सबसे अधिक रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्र पचमढ़ी में तापमान 32.2 डिग्री तक सीमित रहा, जिससे ठंडक का असर महसूस हुआ।
विज्ञापन


रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव
रात के तापमान में भी बदलाव देखा गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, इंदौर में 22 डिग्री और ग्वालियर में 21.1 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रातें अपेक्षाकृत ठंडी हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग, विधायक मसूद पुलिस कमिश्नर से मिले, बोले- माहौल खराब करने की कोशिश

अगले 3 दिन भी मौसम रहेगा बदला
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में मौसम का यह मिजाज अभी कुछ दिन और बना रहेगा। 2 अप्रैल को एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिससे फिर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एमपी में बदला मौसम, नीमच-उज्जैन में ओलावृष्टि, भोपाल-मंदसौर-बैतूल भीगे,किसानों की बढ़ी चिंता

क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में एक साथ दो सिस्टम सक्रिय हैं। ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने हालात को और ज्यादा अस्थिर कर दिया है। यही वजह है कि प्रदेश में एक साथ गर्मी, बारिश और ओले जैसे हालात बन रहे हैं। यह स्थिति 3 अप्रैल तक बनी रह सकती है।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें