मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। सबसे ज्यादा ठंड राजगढ़ में दर्ज हुई, जहां पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं राजधानी भोपाल और इंदौर में भी तापमान में दोबारा गिरावट दर्ज की गई।
तापमान का प्रदेशभर में हाल
भोपाल - 7.8°C
इंदौर - 6.9°C
ग्वालियर - 10.7°C
उज्जैन - 9.5°C
जबलपुर - 9.9°C
पचमढ़ी - 6.6°C
नौगांव - 8°C
शिवपुरी - 9°C
खगोन - 9.4°C
छिंदवाड़ा - 9.6°C
रीवा – 9.8°C
यह भी पढ़ें-
भोपाल में नवंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज, 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, चार दिन शीतलहर का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग पूर्वानुमान
भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज कोमोरियन और निकटवर्ती क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र अवस्थित है और इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान और अधिक स्पष्ट होने की प्रबल संभावना है। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी, जिससे शीतलहर से राहत मिलेगी। हालांकि रात में ठंड बरकरार रहेगी।
यह भी पढ़ें-
भोपाल में 800 वर्गफीट के मकान में 108 मतदाता,कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप,अधिकारी बोल कर रहे हैं जांच
84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
16-17 नवंबर की रात भोपाल में नवंबर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो 1941 के 6.1 डिग्री के रिकॉर्ड को पार कर गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, साफ मौसम और उत्तरी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ रही है। 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र मौसम को फिर बदल सकता है। तब तक प्रदेश में शीतलहर का असर बना रहेगा। पिछले 10 वर्षों से नवंबर में ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इस बार भी अक्टूबर में 121% ज्यादा बारिश हुई। 30 अक्टूबर को भोपाल में दिन का तापमान 24 डिग्री रहा, जो 25 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। उज्जैन, छतरपुर और नरसिंहपुर में भी दिन का तापमान 24 डिग्री से नीचे रहा।