मध्य प्रदेश में मंगलवार को आठ जिलों में बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में सबसे ज्यादा एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। इधर सुबह जलस्तर बढ़ने की वजह से जबलपुर के बरगी बांध के 9 गेट खोल दिए गए। इनसे 1097 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा गया। नर्मदापुरम में तवा डैम के तीन गेट दो-दो फीट की ऊंचाई तक खोलकर 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 3 दिन के लिए कुछ जिलों में ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी में हल्की बारिश होगी।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार
बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, मंदसौर, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, दमोह, पन्ना, छतरपुर,खजुराहो में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन में हल्की बारिश होने की संभावना है। हरदा, इंदौर, राजगढ़, सीहोर, आगर, अशोकनगर, दतिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, शहडोल, उमरिया, सीधी, सागर, बड़वानी, नीमच, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, विदिशा/, गुना, शिवपुरी में भी हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें-
जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान
मध्य प्रदेश में अब तक 35.5 इंच बारिश
मध्य प्रदेश में इस सीजन अब तक औसत 35.5 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 28.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 96 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। डेढ़ इंच पानी गिरते ही एमपी में बारिश का कोटा भी फुल हो जाएगा। सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों की बात करें तो गुना नंबर 1 पर है। यहां 53.3 इंच, मंडला में 52.7 इंच, अशोकनगर में 50.3 इंच, रायसेन में 49.7 इंच और श्योपुर में 49.5 इंच बारिश हुई है। वहीं, इंदौर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और शाजापुर में आंकड़ा 20 इंच तक भी नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें-
विवादित बयान का पटवारी ने दिया जवाब, बोले- हम आवाज नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा,आवाज नहीं दबा सकती BJP