फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में पारे ने फिर भरी हल्की उछाल, ठंडी हवाओं से ठिठुरते रहे लोग

Fri, 09 Dec 2022 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में कोई विेशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उत्तरी हवाओं से मौसम ठिठुराने वाला ही बना रहा। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में ठंड बरकरार है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में ठंड बरकरार है हालांकि तापमान में हल्का उछाल रहा। उत्तरी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है, लेकिन जानकार बताते हैं कि एक-दो दिन में तापमान फिर उछलेगा। यानी ठंड से फिर राहत मिल सकती है। कुछ जानकार जल्द ही प्रदेश में मावठा गिरने की आशंका भी जता रहे हैं। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों में कोई विेशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, जबलपुर, सागर और होशंगाबाद संभागों में सामान्य से कम एवं शेष संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। यहां 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 25.9 10.3
इंदौर 25.2 11
जबलपुर 24.3 7.4
ग्वालियर 27.0 8.2
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन का पारा 30 डिग्री ने नीचे पहुंचा है। पश्चिमी मप्र में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त रही। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। नौगांव में 5.6, उमरिया में 5.7, रायसेन में 6.6, बैतूल में 6.7, दतिया में 7.3, जबलपुर में 7.4, रीवा में 7.6, मंडला में 7.7, खजुराहो में 7.8, छिंदवाड़ा में 8, ग्वालियर में 8.2, गुना 8.6, दमोह में 8.8, पचमढ़ी में 9.2, सतना में 9.4, सीधी में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें भी उछाल आया है। हालांकि कई दिनों से दिन का पारा 30 डिग्री से ऊपर चल रहा था, अब वह इससे कम पर पहुंचा है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 29, राजगढ़ में 28.2, गुना में 28.1, दमोह में 27.6, खंडवा में 27.5, रतलाम में 27.2, नर्मदापुरम में 27.1, उज्जैन-ग्वालियर में 27, सीधी में 26.6, खजुराहो-मंडला-सागर में 26.4, शिवपुरी-छिंदवाड़ा-नौगांव में 26 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी हिमालय की ओर से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का अहसास हो रहा है। बंगाल की खाड़ी बने चक्रवात के कारण हवाओं की दिशा बदलेगी और नमी आएगी। इसके कारण शनिवार से शहर के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जानकारों की मानें तो वातावरण कुछ दिनों तक शुष्क रहेगा। हवाओं का रुख बदला है, जिससे कहीं-कहीं तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें