फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का दौर जारी, 1 जुलाई से बनेगा बारिश का और स्ट्रॉन्ग सिस्टम

Sun, 29 Jun 2025 09:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रविवार को भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, धार, रायसेन, विदिशा और खंडवा समेत करीब 19 जिलों में रुक-रुककर तेज और रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी और सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, धार, रायसेन, विदिशा और खंडवा समेत करीब 19 जिलों में रुक-रुककर तेज और रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी और सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, भोपाल, सीहोर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, शाजापुर, देवास, खंडवा में बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। एक जुलाई से बारिश का और स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। इससे प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



इन जिलों मे बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुना, झाबुआ, रतलाम, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, खरगोन, बुरहानपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, पांढुर्णा, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी जिले में रात के समय बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।




इसलिए लगातार हो रही बारिश
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) एक्टिव हो गया है। जिसका असर अगले 1-2 दिन में एमपी में भी देखने को मिलेगा। वहीं, प्रदेश में अभी टर्फ की एक्टिविटी बनी हुई है। यह टर्फ जिन हिस्सों से गुजर रही है, वहां भारी बारिश का अलर्ट है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी सक्रिय है। इन सभी वजहों से मध्यप्रदेश तरबतर हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-90 डिग्री वाले ROB को लेकर CM का बड़ा एक्शन, सात इंजीनियर निलंबित, अमर उजाला संवाद में उठा था मुद्दा



यह भी पढ़ें-प्रदेश के 19 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, मंदाकिनी नदी उफान पर, कल पूरे प्रदेश में अलर्ट

प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

30 जून: ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़,छतरपुर, दमोह, सतना, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर-उज्जैन समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
विज्ञापन


1 जुलाई: गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 24 घंटे के दौरान इन जिलों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, शहडोल, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली में भारी बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा।

2 जुलाई: नीमच, मंदसौर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है। श्योपुर, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश होने की संभावना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें