फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: ग्वालियर-रीवा समेत सात जिले में आज तेज बारिश, जानिए, अगले तीन दिन कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

Sun, 11 Aug 2024 11:46 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन 12, 13 और 14 अगस्त को गरज-चमक और बूंदाबांदी का अनुमान है। 14 अगस्त के बाद सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सात जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, जबकि आग रविवार को भी कई जिलों में इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी कुनो, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली समेत सात जिलों में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई।

विज्ञापन




इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी कुनो, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। गुना, अशोकनगर, विदिशा उदयगिरि, सागर, सीधी राजगढ़, भिंड, दतिया में मध्यम बारिश की संभावना है। रतनगढ़, टीकमगढ़, निवाड़ीओरछा, छतरपुर खजुरहो, पन्ना, शहडोल, सतना चित्रकूट, मैहर, दमोह, कटनी, अनुपपुर अमरकंटक, उमरिया, डिंडोरी, धार मांडू, बड़वानी बावनगजा, इंदौर, खरगोन महेश्वर, बुरहानपुर, खंडवा ओंकारेश्वर भोपाल, आगर, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्ना पेंच, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सीहोर, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास में हल्की बारिश सुबह के समय रायसेन भीमबेटिका सांची, हरदा, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम पचमढ़ी, रतलाम धोलावाड़, उज्जैन महाकालेश्वर, मंडला, जबलपुर भेड़ाघाट, नरसिंगपुर में भी बारिश की संभावना है।

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन 12, 13 और 14 अगस्त को गरज-चमक और बूंदाबांदी का अनुमान है। 14 अगस्त के बाद सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इधर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। बैतूल में पौन इंच पानी गिर गया। सतना, सीधी, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, पचमढ़ी, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में भी बारिश हुई। प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें, तो जबलपुर और भोपाल संभाग के सभी जिलों में अब तक की सामान्य बारिश से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, सागर और बालाघाट में 30 इंच या इससे अधिक बारिश हो चुकी है। मंडला में आंकड़ा 40 इंच से अधिक है। मंडला की सामान्य बारिश 47 इंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें