फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: प्रदेश के 5 जिलों में हुई हल्की बारिश, ग्वालियर और खजुराहो का तापमान 35.6 डिग्री दर्ज

Sat, 13 Sep 2025 09:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों का मौसम साफ रहा। नर्मदापुरम छिंदवाड़ा, मंडला, सतना और सिवनी में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। इधर खजुराहो और ग्वालियर में सबसे ज्यादा 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कई क्षेत्र में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। शनिवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों का मौसम साफ रहा हालांकि राजधानी भोपाल समेत कुछ जिलों में दोपहर के बाद बादल छाए रहे। नर्मदापुरम छिंदवाड़ा, मंडला, सतना और सिवनी में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। इधर खजुराहो और ग्वालियर में सबसे ज्यादा 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में भी 34.8 डिग्री तापमान रहा। इसके साथ ही सीहोर, रतलाम, दतिया, श्योपुर, सतना और टीकमगढ़ मैं भी 34 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन




14-15 और 16 को बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अभी मानसून समेत दो ट्रफ का असर है, लेकिन दोनों ही प्रदेश से दूर है। एक ट्रफ लो प्रेशर एरिया के रूप में बदल रही है। इस वजह से कुछ जिलों में 14, 15 और 16 सितंबर को बारिश होने के आसार है। इसका यलो अलर्ट जारी किया है। तीन संभाग के 11 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें-भोपाल एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर महिलाओं ने कई लोगों को बनाया शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक औसत 41.8 इंच बारिश
प्रदेश में अब तक औसत 41.8 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 34.4 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। 4.8 इंच पानी ज्यादा गिर गया है। 30 जिले भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। कई जिले ऐसे हैं, जहां आंकड़ा डेढ़ सौ प्रतिशत के पार है। श्योपुर में कुल 213 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

यह भी पढ़ें-भांजे-भांजियों इनोवेशन करो मामा हमेशा तुम्हारे साथ है,मैनिट के विद्यार्थियों से बोले केन्द्रीय मंत्री
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें