एमपी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही हैं। पदाधिकारियों को नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी एक्सीडेंट के चलते लंबे समय से पार्टी के कामों से दूर रहे वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह को एक बार फिर से नई जिम्मेदारी दी गई गई है। राजीव सिंह को स्टेट कनेक्ट सेंटर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति
प्रदेश संगठन प्रभारी संजय कामले का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठनात्मक मजबूती और प्रभावी समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। इस नियुक्ति का उद्देश्य प्रदेश स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनता के बीच सहज संवाद स्थापित करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
यह भी पढ़ें-
MP में पहली बार वन विहार में शुरू हुआ विदेशी प्रजाति की छिपकली इगुआना का दीदार, जाने क्यों बनी आकर्षण
कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु
पीसीसी चीप जीतू पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस संगठन में हर जिम्मेदारी सेवा और समर्पण का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि राजीव सिंह अपनी सक्रियता और अनुभव से कनेक्ट सेंटर को प्रभावी रूप से संचालित करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनता के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु बनाएंगे। इस नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
भोपाल में बुलडोजर कार्रवाई, लव जिहाद केस के आरोपियों के अवैध मकान ढहाए गए
किसान कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान आई थी चोट
10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मंच गिर गया था। इसमें कांग्रेस नेता राजीव सिंह के पैट में गंभीर चोट आई थी। उनके पेट में लोहे की रॉड घुस गई थी। जिसके बाद वे पार्टी के कामों से दूर रहे थे। अब एक बार फिर से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।