फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: मध्य प्रदेश में नौतपा के छठे दिन भी जारी रहा आंधी-बारिश की दौर, ग्वालियर का पारा 40 डिग्री पार

Fri, 30 May 2025 08:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शुक्रवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहा। खजुराहो में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया तो गुना, रीवा, अशोकनगर, रायसेन में भी शाम को बारिश हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में लगातार आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। नौतपा के छठवें दिन, शुक्रवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहा। खजुराहो में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया तो गुना, रीवा, अशोकनगर, रायसेन में भी शाम को बारिश हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। इधर, कई जिलों में दिन का पारा लुढ़का रहा। ग्वालियर की सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म रहा ग्वालियर 
शुक्रवार को प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा में 40.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.5 डिग्री, सतना-सीधी में 40.4 डिग्री और खजुराहो में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में पारा 28.2 डिग्री पर आ गया। वहीं, शिवपुरी में 39 डिग्री और छिंदवाड़ा में 32 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.6 डिग्री, इंदौर में 34.3 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढे़ं-सीएम ने PM मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियों की समीक्षा, कल जंबूरी मैदान का निरीक्षण करेंगे
विज्ञापन


चार प्रणालियों का असर
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिम बंगाल एवं उससे लगे बांग्लादेश पर अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बने हुए हैं। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। इन प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढे़ं-कॉलेज के डायरेक्टर ने चार छात्राओं से कहा- मुझे खुश करो, इसी कॉलेज में लव जिहाद से मचा था हड़कंप

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

31 मई: भोपाल, ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन


1 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, नीमच, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, सागर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

2 जून: भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें