फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: प्रदेश मे ंजारी रहा तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर, तापमान में आई गिरावट, 3 दिन रहेगा असर

Tue, 06 May 2025 09:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather Today: मंगलवार को प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहा। इंदौर में करीब एक इंच बारिश हुई। जबकि भोपाल और उज्जैन में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से मौसम बदला हुआ है प्रदेश की कई जिलों में लगातार बारिश ओले के साथ तेज हवाएं चल रही है। मंगलवार को प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहा। इंदौर में करीब एक इंच बारिश हुई। जबकि भोपाल और उज्जैन में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। 
विज्ञापन



प्रदेश के तापमान में आई गिरावट
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई हैं। प्रदेश किसी भी शहर में लू का असर नहीं है। मंगलवार को सबसे गर्म नरसिंहपुर और खजुराहो रहे यहां का तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं मंडला में 39 डिग्री, उज्जैन में 32.5 डिग्री, भोपाल में 34.6 डिग्री, इंदौर में 32.4 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री और जबलपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां 32 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में 32.2 डिग्री, गुना में 32.5 डिग्री और शाजापुर में तापमान 32.7 डिग्री रहा।


कल इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार बुधवार को मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी,मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में ओले गिर सकते हैं। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीरातपुर, धार, बड़वानी में हल्की बारिश और आंधी का असर रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीएम आज सुबह 10 बजे जारी करेंगे नतीजे, 10वीं-12वीं के छात्र यहां देखें रिजल्ट

प्रदेश में इसलिए बदला मौसम 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को कई जिलों में आंधी, ओले-बारिश का दौर बना रहा। वहीं, मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश का अलर्ट है।



यह भी पढ़ें-भोपाल लव जिहाद मामले पर मुस्लिम धर्मगुरुओं का विरोध, कहा- "इस्लाम में ऐसी बुराइयों की कोई जगह नहीं"

प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

7 मई: मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी,मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में ओले गिर सकते हैं। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीरातपुर, धार, बड़वानी में हल्की बारिश और आंधी का असर रहेगा।
विज्ञापन


8 मई: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

9 मई: ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में गरज-चमक, बारिश और आंधी का असर रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें