फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: मध्य प्रदेश में जारी रहा बारिश का दौर, सबसे गर्म रहा खजुराहो, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Thu, 05 Jun 2025 10:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुरुवार को दिनभर की स्थिति में रायसेन, उज्जैन में बारिश हुई शाम होते-होते राजधानी भोपाल में भी हल्की बारिश हुई दिन में बादल छाए रहे। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा  केलव खजुराहो का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लगातार  प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को दिनभर की स्थिति में रायसेन, उज्जैन में बारिश हुई शाम होते-होते राजधानी भोपाल में भी हल्की बारिश हुई दिन में बादल छाए रहे। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा केलव खजुराहो का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन भी आंधी-बारिश जारी रहेगी है।
विज्ञापन




सबसे गर्म रहा खजुराहो
प्रदेश के प्रमुख स्थानों के अधिकतम तापमान को देखें तो भोपाल में 36.4 ग्वालियर में 38.4 इंदौर में 35.7 उज्जैन में 37 जबलपुर में 38.2 खजुराहो में 40.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ खजुराहो के अलावा प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 'एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ करेंगे
विज्ञापन


यह मौसम प्रणाली एक्टिव
एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं के साथ नमी आने के कारण रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने के आसार हैं। उधर 10 जून से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना भी बन रही है।


यह भी पढ़ें-मंत्री शाह मामले की एसआईटी से जुड़े अफसर समेत 7 आईपीएस अफसरों के तबादले, बालाघाट एसपी भी हटाए गए

मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

6 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।
विज्ञापन


7 जून: इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट है।

8 जून: खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें