मंध्य प्रदेश में सोमवार को 8 जिलों में बारिश दर्ज हुई। दतिया में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। राजधानी भोपाल में शाम को हल्की बारिश हुई। वहीं कई जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हिस्से के ऊपर से एक ट्रफ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी है। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।
अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
मंडला 33.0 डिग्री
जबलपुर 32.0 डिग्री
श्योपुर 32.4 डिग्री
सिवनी 32.2 डिग्री
मलाजखंड़ 32.0 डिग्री
यह भी पढ़ें-
करंट लगने से ट्रक क्लीनर की मौत, कपड़े सुखाते समय हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हादसा
एमपी में अब तक 28.4 इंच बारिश हुई
मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून पहुंचा था। तब से अब तक औसत 28.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 19 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 9.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। मानसून सीजन को दो महीने बीत चुके हैं। इस दौरान प्रदेश में सामान्य की 76 प्रतिशत बारिश हो गई है। प्रदेश के ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 50 फीसदी तक ज्यादा पानी गिर चुका है।
यह भी पढ़ें-
MP में तेज बारिश का दौर शुरू, श्योपुर में 9 घंटे में 2 इंच गिरा पानी,अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम