फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश,सीधी में पौने 2 इंच गिरा पानी,अगले 2 दिन के लिए अलर्ट

Sat, 23 Aug 2025 08:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार को प्रदेश को 20  से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई सबसे ज्यादा सीधी में पौने दो इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जबकि शिवपुरी में पौन इंच बारिश हुई। वहीं श्योपुर,और गुना में आधा इंच बारिश हुई। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार को प्रदेश को 20  से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई सबसे ज्यादा सीधी में पौने दो इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जबकि शिवपुरी में पौन इंच बारिश हुई। वहीं श्योपुर,और गुना में आधा इंच बारिश हुई। इटारसी में शनिवार को चौथे दिन भी तवा डैम के गेट खोले गए। तवा डैम के 3 गेट 5 फीट ऊंचाई तक खोले गए हैं। अगले 2 दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन




इन जिलों में हुई बारिश 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इनमें भोपाल,दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, उमरिया, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड शामिल है। 

श्योपुर और शिवपुरी में नदी-नाले उफान पर
श्योपुर और शिवपुरी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात नजर आए। नदी-नाले उफान पर है। निचले इलाकों के घर, दुकानों और सड़कों पर पानी भर गया है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। श्योपुर जिले के बड़ौदा में घरों में पानी भर गया है। श्योपुर से राजस्थान के बारां जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-पर्यटन निगम के IHTTS संस्थान में खर्च लाखों, छात्रों के प्रवेश जीरो,अब फिनिशिंग स्कूल बनाने की तैयारी

इसलिए हो रही लगातार तेज बारिश 
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इस वजह से शुक्रवार को कई जिलों में बारिश हुई। अगले तीन दिन के लिए कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल पहुंची देश की पहली मोबाइल टेली-रोबोटिक यूनिट, ऑपरेशन थिएटर के बाहर से की गई सर्जरी

प्रदेश में अब तक 6.2 इंच पानी ज्यादा गिरा 
मध्य प्रदेश में  16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से औसत 33.6 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 27.4 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यानी, अब तक 81 प्रतिशत पानी गिर चुका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें