वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश भर के ज्यादातर जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार को कुछ जिलों में दिन भर बादल छाए रहे। बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट आई है। जहां प्रदेश में एक दिन पहले 46 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान छतरपुर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम बड़वानी का 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छतरपुर- 44
खजुराहो- 43.6
रीवा- 43.6
सिंगरौली- 43.5
सीधी- 43.2
टीकमगढ़- 43.0
पृथ्वीपुर- 42.7
नौगांव-42.6
ग्वालियर- 42.5
सतना- 42.4
मध्यप्रदेश में नौ जून को ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में लू चलने का अनुमान है। इसके लिए येलो अलर्ट है।
वहीं, कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक का येलो अलर्ट की संभावना बताई गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी- बारिश चलने का येलो अलर्ट है।