फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp: प्रदेश कांग्रेस नवरात्रि में जारी कर सकती है कार्यकारिणी, पीसीसी चीफ पटवारी सूची लेकर पहुंचे दिल्ली दरबार

Thu, 03 Oct 2024 07:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा नवरात्रि में होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कार्यकारिणी की सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दिल्ली दरबार पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक बार फिर से माहौल गर्मा गया है कहा जा रहा है कि नवरात्रि में ही नई कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। बताया जा रहा है कि कार्यकारिणी की सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दिल्ली दरबार पहुंचे हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सूची पर मुहर लगा सकती है। जनकारी के लिए बतादें कि प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी पिछले 9 महीने में अभी तक नई टीम नहीं बना पाए हैं। विधान सभा चुनाव के बाद से लगातार नेताओं द्वारा मंथन किया जा रहा है। 
विज्ञापन




लंबे समय से हो रहा है  कार्यकारिणी का इंतजार 
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में एमपी प्रदेश कार्यकारणी की सूची पर मुहर लगेगी। जीतू पटवारी सूची लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। जीतू पटवारी के दिल्ली दौरे पर जाने से इसकी संभावना बढ़ी है। लोगों को कार्यकारिणी गठन का से इंजातर है। प्रदेश में पहले विधान सभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते कार्यकारिणी गठन का मामला लंबित है। अब देखना होगा कि कार्यकारिणी में किसको किसको जगह मिलती है। यह भी चर्चा है कि कार्यकारिणी में सभी नेताओं के समर्थकों का ध्यान रखा गया है। किसी को भी नाराज होने का मौका नहीं मिलेगा। गुट बटे लोगों को भी जगह मिलेगी। हालांकि जीतू पटवारी युवा और महिलाओं को ज्यादा जगह दने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें