फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: छह धरोहर यूनेस्को के विश्व हेरिटेज में शामिल, CM बोले- प्रदेश की संस्कृति विश्व पटल पर हो रही प्रतिष्ठित

Fri, 15 Mar 2024 12:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


प्रदेश की छह धरोहरों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता विश्व पटल पर प्रतिष्ठित हो रही है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की महान संस्कृति एवं सभ्यता विश्व पटल पर भी प्रतिष्ठित हो रही है। यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की छह धरोहरों को सम्मिलित किया गया है। मध्यप्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में होगी प्रतिष्ठित होंगी। इस गौरव के क्षण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा बुरहानपुर और रामनगर मंडला का गोंड स्मारक को यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में सम्मलित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें