केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा और उसके नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ नजदीक होने संबंधी बयान पर तंज कसा है। चौहान ने कहा कि जो प्रोडक्ट 99 बार लॉन्च होने के बावजूद हर बार क्वालिटी चेक में फेल रहा, वह अब भाजपा की एक्सपायरी डेट की बात कर रहा है। दरअसल, राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों से 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि दिल्ली में जल्द ही मोदी और शाह से निपटा जाएगा और उनकी एक्सपायरी डेट नजदीक आ रही है।