फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: राहुल ने कहा- मोदी-शाह की एक्सपायरी डेट नजदीक, शिवराज बोले-99 बार फेल प्रोडक्ट कर रहा भाजपा की बात

Mon, 19 Oct 2026 03:13 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राहुल गांधी के भाजपा और उसके नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ नजदीक होने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए उन्हें ‘99 बार फेल प्रोडक्ट’ बताया और कहा कि देश की जनता को नेतृत्व पर भरोसा है।
 
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा और उसके नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ नजदीक होने संबंधी बयान पर तंज कसा है। चौहान ने कहा कि जो प्रोडक्ट 99 बार लॉन्च होने के बावजूद हर बार क्वालिटी चेक में फेल रहा, वह अब भाजपा की एक्सपायरी डेट की बात कर रहा है। दरअसल, राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों से 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि दिल्ली में जल्द ही मोदी और शाह से निपटा जाएगा और उनकी एक्सपायरी डेट नजदीक आ रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में चार आईएएस के तबादले: संस्कृति जैन की जगह रामप्रकाश अहिरवार होंगे भोपाल नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन


‘जनता को नेतृत्व पर भरोसा’
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में विपक्ष पर निशाना साधते हुए ‘रिजीम चेंज गैंग’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के युवा, किसान और महिलाएं ऐसे नेतृत्व पर भरोसा करते हैं, जिसने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया और देश को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सिखाया। चौहान ने कहा कि भारत को झूठे नैरेटिव से गुमराह नहीं किया जा सकता और न ही साजिशों या देश को कमजोर करने वाले विचारों से डराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश का सम्मान और 140 करोड़ लोगों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जनता का भरोसा किसी नैरेटिव से नहीं, बल्कि काम, प्रतिबद्धता और नेतृत्व की ईमानदारी से बनता है। उनके मुताबिक, यही विश्वास ‘नए भारत’ की ताकत है और विपक्ष की सत्ता परिवर्तन की महत्वाकांक्षाओं के सामने एक बाधा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गांवों में सफाई का मॉडल बनाया, अब शहर की चुनौती: वॉश ऑन व्हील्स वाले IAS अग्रिम कुमार संभालेंगे जबलपुर ननि
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें