फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: रामेश्वर शर्मा बोले- ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सैन्य शौर्य को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए

Thu, 22 May 2025 08:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग की है कि भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता से जुड़े ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और पूर्व के युद्धों को स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
 
विज्ञापन
तिरंगा के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग की है कि भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता से जुड़े ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और पूर्व युद्धों को स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शत्रुओं को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इनका साहस और बलिदान देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि चाहे दुश्मन कितनी भी सुरक्षा का दावा करे, भारतीय सेना के सामने कोई सुरक्षित नहीं है। आतंकवादियों को यह साफ समझ लेना चाहिए कि उन्होंने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, उन्हें हम कब्रिस्तान तक पहुंचाने का दम रखते हैं। हम किसी भी आतंकवादी को बख्शेंगे नहीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियां तेज, सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन हजार जवान

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने रात के अंधेरे में भी पराक्रम दिखाते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी हालात में देश की रक्षा करने में सक्षम है। चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो या पूर्व के युद्ध, इन सभी उदाहरणों को युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के लिए शिक्षा प्रणाली में समाहित किया जाना चाहिए। विधायक शर्मा ने राज्य सरकार से अपेक्षा जताई कि वह इस दिशा में विचार करेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गौरवपूर्ण अध्यायों को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में जोड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: BMC अधिकारियों की गलती की सजा भुगत रहे HFA के हितग्राही, नहीं मिल रही रेरा की मंजूरी, 8 साल से इंतजार

हिंदुओं को अब प्रतिकार करना होगा 
लव जिहाद के मामलों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर शर्मा न केवल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, बल्कि इन मामलों के पीछे किसी संगठित नेटवर्क की आशंका भी जताई है। विधायक शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को अब जागना होगा और प्रतिकार करना होगा। ये कोई सामान्य घटनाएँ नहीं हैं। कुछ फटीचर लड़के, जिनके पास खुद कुछ नहीं होता, वे महंगी गाड़ियों में घूमते हैं। सवाल यह है कि उनके पास इतना पैसा आया कहां से? उन्हें कौन फंडिंग कर रहा है? उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से ले रही है और जो लोग लव जिहाद जैसे षड्यंत्रों में लिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें