फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: लोक निर्माण विभाग में तीन अधीक्षण यंत्रियों के तबादले, शालिग राम बघेल बने प्रभारी प्रमुख अभियंता

Fri, 20 Nov 2026 10:58 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने तीन अधीक्षण यंत्रियों के तबादले करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। शालिग राम बघेल को प्रभारी प्रमुख अभियंता (बीएंडआर) बनाया गया है, जबकि योगेंद्र सिंह बागोले और रामलाल वर्मा को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को तीन अधीक्षण यंत्रियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, शालिग राम बघेल को प्रभारी प्रमुख अभियंता (बीएंडआर), लोक निर्माण विभाग भोपाल बनाया गया है। इससे पहले वे प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन) के पद पर कार्यरत थे। वहीं, रामलाल वर्मा को प्रभारी मुख्य अभियंता के पद से हटाकर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें पर्यटन विभाग के अंतर्गत सेवाएं देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कौन होगा नया डीजीपी: यूपीएससी ने दी तीन नामों को हरी झंडी, अब राज्य सरकार चुनेगी नया पुलिस मुखिया
विज्ञापन


इसी तरह, उज्जैन परिक्षेत्र में प्रभारी मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत योगेंद्र सिंह बागोले को भोपाल बुलाकर प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन) बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 20 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल के वैज्ञानिकों ने बनाई बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन, एक डोज सिर्फ 2 रुपये में होगी उपलब्ध
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें