फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Congress: चुनाव आते ही पीसीसी को याद आए भूले बिसरे नेता, फोन कर पूछा जा रहा हाल-चाल

Fri, 15 Sep 2023 10:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Congress: पीसीसी अपने ऐसे सीनियर लीडर्स को कॉल करके हाल चाल जान रहिए जो लंबे समय से पार्टी के संपर्क में नहीं हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव आते ही पीसीसी को अब अपने ऐसे वरिष्ठ नेताओं की याद आई है जिन्हे लगभग भुला दिया गया था। पीसीसी की ओर से अब ऐसे भूले बिसरे नेताओं को याद किया जा रहा है। उन्हें फोन कर उनसे संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। उनका हाल चाल पूछा जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ऐसे तमाम नेताओं की सूची तैयार की है। इन्हें बारी बारी कर फोन कॉल किया जा रहा है। इनकी खैरियत ली जा रही है। साथ ही यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई वरिष्ठ नेता नाराज तो नहीं है। इसके लिए पीसीसी में बाकायदा एक अलग टीम बनाई गई है, जो ऐसे बुजुर्ग, वरिष्ठ और प्रभावी रहे नेताओं को फोन लगाकर संपर्क कर रही है। 
विज्ञापन


जीता जा रहा भरोसा
पार्टी की ओर से पुराने और खाटी कांग्रेसियों को फोन करके उनका भरोसा जीतने का कम इन दिनों जोरों पर है। सूत्रों की माने तो पीसीसी कि ओर से ऐसे नेताओं की तलाश भी की जा रही है, जिन्हें विधानसभा चुनाव में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर एक बार फिर मुख्य भूमिका में लाया जा सके। ऐसे नेताओं को सेक्टर के हिसाब जिम्मेदारी दी जा रही है। इतना ही नहीं पार्टी इनके काम काज का पूरा खर्च भी उठाएगी। 

कांग्रेस का विनिंग फार्मूला 
विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस इस बार अपना हर फार्मूला अपनाना चाहती है। इनमें से ही एक फार्मूला है पुराने नेताओं को एकजुट करके उन्हें एक बार फिर मुख्य धारा में लाना। पार्टी का मानना है कि ऐसे प्रभावित नेताओं का लाभ उनके उनके क्षेत्र में ही लेकर जीत को आसान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें