फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: दिल्ली में छाया एमपी बीजेपी संगठन, वीडी शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने दिया जीत का प्रजेंटेशन

Sat, 23 Dec 2023 04:07 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल

सार

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में संपन्न हुए चुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। मध्यप्रदेश भाजपा से भी प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए उन राज्यों से प्रजेंटेशन लिए जा रहे हैं। ताकि आगे की रणनीति बनाई जा सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी विधानसभा चुनाव में मिली सफलता पर केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपना प्रजेंटेशन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश में किस तरह से बूथ लेवल पर कार्य कर चुनाव में 163 सीटें जीतने में सफलता प्राप्त की। इतना ही नहीं शर्मा ने लोकसभा की तैयारियों को लेकर भी अपनी बात रखी। 

विज्ञापन


दिल्ली में हुई भारतीय जनता पार्टी की इस समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश का संगठन छाया रहा। यहां मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश स्तर पर संगठन में किए गए नवाचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने प्रजेंटेशन बताया कि किस तरह से पार्टी ने संगठन स्तर पर कमजोर सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत की। इसके साथ ही उन्होंने 2018 के चुनाव में भाजपा हाथ से निकली सीटों को लेकर तैयार की गई विशेष रणनीति के बारे में भी जानकारी दी। शर्मा ने बागियों को संतुष्ट करने के लिए बनाए गए प्लान के बारे में भी केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाया। गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी पदाधिकारियों ने शर्मा के प्रजेंटेशन की जमकर सराहना भी की। 

अन्य राज्यों में अपनाया जाएगा मॉडल
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश का बूथ मॉडल अब भारतीय जनता पार्टी देश के अन्य राज्यों में भी अपनाएगी। मध्यप्रदेश में बूथ मैनेजमेंट के बल पर पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इतना ही नहीं पार्टी को 51 परसेंट के बूथ शेयरिंग लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफलता मिली है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब एमपी के बूथ मॉडल को देश के अन्य प्रदेशों में भी बढ़ाएगी ताकि लोकसभा चुनाव में भी पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीत सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें