फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे प्रह्लाद पटेल, सीएम फेस पर कही बड़ी बात

Fri, 08 Dec 2023 01:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 MP New CM Face: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विधायक विधानसभा में पहुंचकर आगे की कार्यवाही को पूरा कर रहे हैं। पटेल भी इसी सिलसिले में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विधानसभा पहुंचे प्रह्लाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां पर विधायक निर्वाचित होने के बाद की कागजी कार्यवाही को पूरा किया। विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह ने उनका डॉक्यूमेंटेशन करवाया। पटेल मध्य प्रदेश में सीएम पद के दावेदारों में शुमार हैं। वे पहली बार विधायक चुने गए हैं। इसके पहले वे सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में विधायक बनने पर संसद की सदस्यता और केंद्रीय मंत्री पद से त्याग पत्र दिया है।

विज्ञापन


कोई सदन छोटा या बड़ा नहीं होता
लोकसभा से विधानसभा में आने पर उन्होंने कहा कि कोई सदन छोटा या बड़ा नहीं होता। सिर्फ संख्या बल और नियमों का फर्क होता है। अगर ईश्वर ने चौकीदारी का काम दिया है तो चौकीदारी ही करनी चाहिए, इसका प्रमोशन से कोई लेना-देना नहीं। सदन सदन होता है, पहली बार विधानसभा में आने पर कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक के तौर पर मैंने पहली बार प्रवेश किया है, मैं गौरवान्वित हूं। नेतृत्व का मैं आभार व्यक्त करता हूं।

इसलिए लग रहा है वक्त
मुख्यमंत्री फेस की घोषणा में हो रही देरी पर प्रह्लाद पटेल ने बताया कि तीन राज्यों को लेकर फैसले होने हैं, इसलिए समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं मणिपुर का प्रभारी था, तब भी समय लगा था। आगे पटेल ने कहा कि फिलहाल लोकसभा भी चल रही है। इसलिए भी समय लग रहा है। देरी जैसी कोई बात नहीं है। खुद के मुख्यमंत्री फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप सभी का धन्यवाद। 
विज्ञापन




ये भी बने हैं विधायक
पटेल के साथ ही सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद रीति पाठक, उदय राव प्रताप सिंह और राकेश सिंह ने भी विधानसभा चुनाव लड़ा था। इन्होंने भी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। अब यह सब भी सांसद से विधायक बन गए हैं। इन्होंने भी संसद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें