फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: भोपाल में बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ बोले- जय जय श्री राम

Tue, 06 Jun 2023 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बजरंग सेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और दीपक जोशी भगवा ध्वज के साथ पैदल रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां रैली का स्वागत पीसीसी चीफ कमलनथ ने किया। जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन
बजरंग सेना का कांग्रेस में विलय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पटेरिया, संयोजक रघुनंदन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अंबरिस राय कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बजरंग सेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और दीपक जोशी भगवा ध्वज के साथ पैदल रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां रैली का स्वागत कमलनाथ ने किया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। फिर बजरंग सेना के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस नहीं, सच्चाई का साथ दे रहे

विज्ञापन

इस अवसर पर कमलनाथ ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए बजरंग सेना का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस नहीं सच्चाई का साथ दे रहे हैं। शिवराज जी को अब बहनों की, नौजवानों की और कर्मचारियों की याद आने लगी है। अब तक 20 हजार से ज्यादा घोषणाएं वे कर चुके हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, 18 वर्ष की भाजपा सरकार का पाप का घड़ा भर गया है और इसी पाप को धोने का काम अब शिवराज जी डबल स्पीड की झूठी घोषणा मशीन चलाकर और जगह-जगह नारियल फोड़कर कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी यह झूठ की मशीन काम करने वाली नहीं है, क्योंकि जनता ने अब उनकी झूठी सत्ता को समाप्त करने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से भारत की संस्कृति और संविधान के साथ चलने का रहा है। मुझे आप सभी पर पूरा विश्वास है कि आप मप्र का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएंगे : पटेरिया
बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पटेरिया ने कांग्रेस में विलय पर कहा कि सभी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ जी की भावनाओं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाया है, हम सभी विश्वास दिलाते हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की छल-कपट, धोखे और फरेब की सरकार को जमींदोज कर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें