कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
- फोटो : सोशल मीडिया
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। सिंघर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि डबल इंजन की सरकार की तरक्की देखिए। देश पर 205 करोड़ रुपए का कर्ज कर दिया। प्रदेश पर तीन लाख 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज कर दिया।
उन्होंने आगे लिखा कि देश के हर नागरिक पर करीब 1.40 लाख रुपए कर्ज कर दिया है। वहीं, प्रदेश के हर नागरिक पर करीब 47 हजार रुपए का कर्ज है। सिंधार ने आगे लिखा कि कर्ज का आकड़ा आसमान छू रहा है। जीडीपी से जयादा कर्ज पहुंच रहा है। देश में गरीबी का स्तर बढ़ता जा रहा है। भाजपा के चरण चुंबक जरा इस आंकड़े पर भी ध्यान दें।