फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: सीएम मोहन की जेपी नड्डा से मुलाकात कल, मंत्रिमंडल के नामों की सूची पर लगेगी अंतिम मुहर

Sat, 23 Dec 2023 11:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात्रि विश्राम दिल्ली में करेंगे। रविवार को सीएम केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के नामों को फाइनल करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिपरिषद में कौन-कौन शामिल होगा इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शनिवार को फिर दिल्ली तलब किया है। सीएम रात्रिविश्राम दिल्ली में करेंगे। रविवार को केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के नामों को लेकर चर्चा करेंगे। सीएम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इन दोनों नेताओं से सीएम की गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मुलाकात होना था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। बता दें सीएम को शनिवार को उज्जैन में रात्रिविश्राम का कार्यक्रम था, लेकिन उनको अचानक दिल्ली जाना पड़ा। यह सीएम को एक सप्ताह में दिल्ली का तीसरा दौरा है। 
विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों का कहना है कि दिग्गज नेताओं के नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं दिग्गज नेता प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका को लेकर भी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इसके चलते मंत्रिमंडल विस्तार अटका हुआ है। अब केंद्रीय नेतृत्व से बैठक के बाद मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया जाएगा। इन नामों के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। बताया जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन में मोहन कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें