फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: सीएम मोहन अचानक पहुंचे एमवीएम कॉलेज, छात्रों और स्टाफ से किया संवाद

Fri, 15 Dec 2023 04:54 PM IST
अरविंद कुमार अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू विज्ञान महाविद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने यहां जियोलॉजी लैब देखी और स्टूडेंट्स, स्टाफ से बातचीत की। 
विज्ञापन
भोपाल के एक कॉलेज में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम मोहन यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शपथ लेने के बाद से एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ लगातार मीटिंग्स का दौर जारी है वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा भी ले रहे हैं। कमियों को दूर करने के लिए उनके द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने भोपाल के मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (एमवीएम) कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी कॉलेज में उनका यह पहला दौरा था। उन्होंने यहां छात्रों से संवाद भी किया। इसके साथ ही डॉक्टर यादव टीचर्स से भी बात कर कॉलेज की रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने  कॉलेज की जियोलॉजी लैब का पूरी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लैब को और बेहतर बनाने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए। इसके बाद यहां से वे मंत्रालय के लिए रवाना हो गए थे। 

जयपुर से लौटते ही महाविद्यालय का औचक का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कि उज्जैन में भी उन्होंने एमवीएम कॉलेज से ही उच्च शिक्षा ग्रहण की थी, इसलिए वह भोपाल के एमवीएम कॉलेज पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने भी सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया था। उसी के तहत पीएम के नाम पर ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज शुरू करने की घोषणा भी की है। प्रत्येक जिले में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खोला जाएगा। यह निर्णय हमने लिया है। सीएम ने कहा कि नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में जो जागृति आना चाहिए वह आई है। युवाओं को योग्य शिक्षा मिले इस और हमारे कदम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


रह चुके हैं उच्च शिक्षा मंत्री 
बता दें, सीएम डॉक्टर मोहन यादव शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर उच्च शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके हैं।उच्च शिक्षा को लेकर उनकी विशेष रुचि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली केबिनेट मीटिंग में भी डॉक्टर यादव ने उच्च शिक्षा से जुड़े कई प्रस्तावों को हरा झंडी दी है। उनका मानना है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष काम करने की आवश्यकता है ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो सके बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें