फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल: 33 आईपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, 20 डीआईजी बनेंगे आईजी

Fri, 27 Nov 2026 09:16 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश पुलिस में नए साल से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। दिसंबर में होने वाली डीपीसी बैठक में 33 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति पर फैसला होगा। इसके बाद पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक पदस्थापना में बदलाव की संभावना है।
 
विज्ञापन
पीएचक्यू भोपाल - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश पुलिस में नए साल की शुरुआत बड़े प्रशासनिक बदलावों के साथ हो सकती है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 33 अधिकारियों को पदोन्नति देने की तैयारी है। दिसंबर में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होगी। इसके बाद एक जनवरी 2027 से अधिकारियों को नई रैंक मिल सकती है। इस पदोन्नति में 20 अधिकारी डीआईजी से आईजी, 12 अधिकारी डीआईजी और एक अधिकारी आईजी से एडीजी बनेंगे। पदोन्नति का असर केवल अधिकारियों की रैंक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक पदस्थापना में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आईजी बनने वाले अधिकारियों की जगह खाली होने वाले पदों पर नई नियुक्तियां होंगी। वहीं, डीआईजी स्तर पर भी पदों और जिम्मेदारियों में बदलाव की संभावना है। ऐसे में नए साल में कई जिलों के एसपी भी बदले जा सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: प्रदेश पांच लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, सीएम बोले- किसी की नौकरी नहीं जाएगी

2009 बैच के 20 अधिकारी बनेंगे आईजी
वर्ष 2009 बैच के 20 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नति मिलेगी। इन अधिकारियों ने आईपीएस सेवा के 18 साल पूरे कर लिए हैं। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में डीआईजी इंटेलिजेंस तरुण नायक, उज्जैन डीआईजी नवनीत भसीन, अमित सिंह, संतोष सिंह गौर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार पांडेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश कुमार गोस्वामी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, संकेत प्रकाश पांडेय, अमित सांघी, तुषारकांत विद्यार्थी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रशांत खरे, अतुल सिंह और मनोज कुमार अग्रवाल शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी घमासान, भाजपा ने पीसी शर्मा के खिलाफ की शिकायत
विज्ञापन


12 अधिकारियों को मिलेगी डीआईजी की जिम्मेदारी
वर्ष 2012 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है। इनमें सिद्धार्थ चौधरी, यशपाल सिंह राजपूत, धर्मवीर सिंह, अरविंद तिवारी, प्रमोद कुमार सिन्हा, विजय कुमार भगवानी, राजीव कुमार मिश्रा, नवनीत झरिया, रसना ठाकुर, जगदीश डाबर, संतोष कोरी और मनोहर सिंह मंडलोई के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को पहले एक जनवरी 2026 से डीआईजी पद पर पदोन्नति के लिए विचार किया गया था, लेकिन कुछ अधिकारियों को उस समय पदोन्नति नहीं मिल पाई थी। अब आगामी पदोन्नति प्रक्रिया में उनके नाम शामिल हैं। वहीं, वैष्णव शर्मा की पदोन्नति विभागीय जांच के कारण अटक सकती है। प्रियंका मिश्रा और वीरेंद्र कुमार मिश्रा फिलहाल प्रतिनियुक्ति पर हैं।  वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी अभय सिंह को भी पदोन्नति मिलेगी। वर्तमान में वे आईजी (प्लानिंग) के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें एक जनवरी 2027 से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल-विदिशा के बीच 1757 करोड़ से बनेगा फोरलेन, गंजबासौदा को तीन बड़ी सड़कों की सौगात

पदोन्नति के बाद जिलों में भी बदलाव के संकेत
33 अधिकारियों की पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग में नई पदस्थापनाओं का रास्ता खुलेगा। आईजी और डीआईजी स्तर पर होने वाले बदलावों के कारण जिलों में भी एसपी की नई पदस्थापनाएं की जा सकती हैं। दिसंबर में होने वाली डीपीसी की बैठक के बाद पदोन्नति की तस्वीर साफ होगी। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियों और जिलों में संभावित बदलावों को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें