फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पाकिस्तान केमंत्री के बयान पर CM बोले- कांग्रेस चुनावी राजनीति के लिए दुश्मनों से हाथ मिलाना चाह रही

Thu, 19 Sep 2024 10:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा आज पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने के मसले पर खुलकर कह रहे हैं कि  पाकिस्तान, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की एक राय है, तो क्या यह गठबंधन पाकिस्तान ने कराया है?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को पाकिस्तान के मंत्री के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। क्या कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा आज पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने के मसले पर खुलकर कह रहे हैं कि  पाकिस्तान, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की एक राय है, तो क्या यह गठबंधन पाकिस्तान ने कराया है? इस बात के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी बात स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि यह घोर निंदनीय है। अगर कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंडे को लागू कर रही है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए हैं, लेकिन आज भी यह दंश अगर सामने आ रहा है। भाजपा ने हमेशा यह सामने रखा है कि धारा 370 एक कलंक है। आज मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर सामान्य राज्यों की श्रेणी में खड़ा हुआ है। तो कांग्रेस केवल चुनावी राजनीति के लिए देश के दुश्मनों से हाथ मिलाना चाह रही है। यह शर्म की बात है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस पूरे घटनाक्रम पर माफी मांगना चाहिए और पाकिस्तान को कठोर शब्दों में जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें