फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Mon, 24 Nov 2025 10:34 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में एक युवक पर सरेराह हुए हमले ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त सड़क पर हुई इस वारदात में लोग तमाशबीन बने रहे और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

विज्ञापन
भोपाल में युवक पर सरेराह हमला, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हबीबगंज थाना क्षेत्र में तीन हमलावरों ने एक युवक को सरेराह रोककर लाठी-डंडे से पीटा। युवक को आरोपियों ने बेसुध होने तक पीटा। घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र में व्यस्त सड़क पर हुई, जहां लोग और वाहन लगातार आ-जा रहे थे, लेकिन घायल युवक की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें हमलावर युवक को जमीन पर गिराकर डंडों से मारते दिख रहे और उसे गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित रिंकू सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार दोपहर में उसका विवाद पांच नंबर इलाके में रहने वाले लखन और उसके साथियों के साथ हो गया। उस समय लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन रात में आरोपियों ने रिंकू सिंह को दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने रोक लिया और लाठी-डंडों से पीटने लगे। उसे बेसुध होते तक पीटा। आसपास मौजूद लोग पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहे, जबकि पीड़ित तड़पता रहा। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।


">http://
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण: सीएम बोले- केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में बहेगी विकास की गंगा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर पुलिस के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।  बढ़ते अपराधों की इन घटनाओं ने समाज की संवेदनहीनता को भी उजागर किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें