फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, नाथ बोले सीएम के लिए विपक्ष की सीट गरम कर रखी है, नरोत्तम का पलटवार

Mon, 19 Dec 2022 02:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने 1632 प्रश्न पूछे गए हैं। इसमें से 700 के करीब प्रश्न ऑनलाइन पूछे गए हैं। इसके अलावा 211 ध्यानाकर्षण सूचना प्रस्ताव दिए गए हैं। 5 स्थगल प्रस्ताव, 16 अशासकीय संकल्प और 67 शून्यकाल की सूचनाएं सदन को मिली है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। कमलनाथ ने सदन में कहा कि सीएम के लिए यह सीट ( विपक्ष की सीट) गरम करके रखी है। नाथ के इस बयान पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार कर कहा कि यह दिवा स्वप्न हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा क विधायक दल की बैठक में तय हुआ है कि हम अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। उम्मीद है कि नियम के अनुसार इसका पालन किया जाएगा और उसे स्वीकार किया जाएगा। नाथ ने हा कि हम हमेशा चाहते है कि सदन चले और चर्चा के लिए अवधि को बढ़ाया जाए। बता दें कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कार्यमंत्रणा की बैठक में तय होगा कि प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है या नहीं। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष पूरी तरीके से एकजुट हैं। 9 साल पहले विपक्ष के एक सदस्य के दल बदलेन के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था। अब 9 साल बाद विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहा है। वहीं,
 
बता दें कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना दी है। पांच दिवसीय सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। विधानसभा में कई अहम प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। सत्र के दौरान द्वितीय अनुपूरक जट प्रस्तुत होगा।
विज्ञापन

 
पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने 1632 प्रश्न पूछे गए हैं। इसमें से 700 के करीब प्रश्न ऑनलाइन पूछे गए हैं। इसके अलावा 211 ध्यानाकर्षण सूचना प्रस्ताव दिए गए हैं। 5 स्थगल प्रस्ताव, 16 अशासकीय संकल्प और 67 शून्यकाल की सूचनाएं सदन को मिली है। सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें भूतपूर्व विधानसभा सदस्य फूलचंद वर्मा, मनोज सिंह मण्डावी, भगवत प्रसाद गुरु, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर मुथैया, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री माणिकराव होडल्या गावित, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री वेंकट कृष्णमराजु, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री वायके अलघ को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें