फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अमित शाह के दौरे से पहले वीडी शर्मा बोले- टिकट वितरण में परिवारवाद नहीं चलेगा

Wed, 26 Jul 2023 07:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि टिकट उसे मिलेगा, जो जीतने वाला होगा। भाजपा में यदि कोई सोच रहा है कि परिवार के आधार पर टिकट मिलेगा तो ऐसा नहीं चलेगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। कई नेता अपने बेटे को टिकट दिलाने में लगे है। बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाजपा की बड़ी बैठक लेने से पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इस बार टिकट वितरण में परिवारवाद नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद का कालम ही खत्म कर दिया है।  
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि टिकट उसे मिलेगा, जो जीतने वाला होगा। भाजपा में यदि कोई सोच रहा है कि परिवार के आधार पर टिकट मिलेगा तो ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस में चलता है, लेकिन भाजपा नहीं चलता।  

शर्मा ने कांग्रेस की किसानों की न्याय योजना को लेकर कमलनाथ पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कमीशन नाथ के तौर पर पहचाने गए है। उनकी सरकार बनने पर राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को हटा दूंगा। ना किसानों का कर्जा माफ हुआ ना मुख्यमंत्री को हटाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अजब यह है कि गजब तरीके से बार-बार झूठ बोलते है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 में जो वादे किए वो कौन से पूर किए। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को झूठ की मशीन कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें