फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 750 रुपए में दो किलो घी, 250- 250 ग्राम पनीर-मटर फ्री, दुकान सील, 80 किलो घी-पनीर जब्त

Fri, 17 May 2024 10:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



राजधानी भोपाल में भी मिलावट का खेल खूब चल रहा है। लोगों को लुभाने के लिए ऑफर देकर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने बैरागढ़ की एक दुकान पर छापा मारा और घी-पनीर जब्त कर दुकान को सील कर दिया। 
विज्ञापन
खाद्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ़ में आरा मशीन रोड पर विशाल पाल नाम का शख्स शुद्ध पनीर भंडर नाम से दुकान संचालित कर रहा था। वह मूलत: दिल्ली का निवासी है। विशाल 750 रुपए में दो किलो घी, 250- 250 ग्राम पनीर-मटर फ्री दे रहा था। इसी तरह के ऑफर दही और अन्य खाद्य पदार्थों पर दिए जा रहे थे। जबकि बाजार में शुद्ध घी की कीमत 550 रुपए से 600 रुपए किलो है। इसकी शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारा। मौके पर उपलब्ध पनीर का नमूना लेकर 40 किलो पनीर और 40 किलो घी जब्त किया गया।  कार्यवाही के दौरान लगभग 2 घंटे तक बुलाये जाने पर भी संचालक विशाल पाल उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने जब्ती की कार्रवाई के बाद दुकान सील कर दी। 
विज्ञापन


बिना लाइसेंस के चला रहा था दुकान
विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार विशाल पाल बिना लाइसेंस और पंजीयन के दुकान का संचालन कर रहा था। उसने लोगों को लुभाने के लिए सस्ते घी के पम्फलेट भी बैरागढ़ में वितरित किए। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खाद्य नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें