फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में बाघों की दहाड़ और होगी बुलंद, इसी माह से शुरू होगी बाघों की गणना

Thu, 02 Oct 2025 07:45 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में बाघों की गिनती का नया अभियान अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जो छह माह तक चलेगा।  टाइगर स्टेट एमपी में वर्तमान मे बाघों की संख्या 785 हैं। 
विज्ञापन
बाघ - फोटो : इंस्टाग्राम- @rashathadani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का गौरव माने जाने वाले बाघों की गिनती एक बार फिर शुरू होने जा रही है। टाइगर स्टेट का ताज रखने वाले एमपी में बाघों की संख्या आने वाले वर्षों में नया इतिहास रच सकती है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार वर्ष 2026 में होने वाले टाइगर सेंसेस में प्रदेश के बाघों की संख्या 1000 से ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में राज्य में 785 बाघ हैं और लगातार बढ़ते सुरक्षित आवास इस अनुमान को मजबूती देते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शक्ति का सम्मान: प्रदेश के सात जिलों में महिलाओं को बनाया कलेक्टर, अब 55 में से 17 जिलों में नारियों को कमान

ऐसे होगी बाघों की गिनती 
बाघों की गणना को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए इस बार उन्नत तकनीक का सहारा लिया जाएगा। कैमरा ट्रैप, जीपीएस ट्रैकिंग, ड्रोन सर्वे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ऐप के जरिए जंगल के हर हिस्से को खंगाला जाएगा। इससे पहले पचमढ़ी में आयोजित एक कार्यशाला में अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को इन तकनीकों के उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व और संरक्षित क्षेत्रों में हाल के वर्षों में बाघों का संरक्षण सफल रहा है। बेहतर निगरानी और प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराना इस वृद्धि का सबसे बड़ा कारण है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश कांग्रेस को फिर लगा 'पुराना रोग', पार्टी के पुराने दिग्गज उठाने लगे समन्वय को लेकर सरेआम सवाल
विज्ञापन


देश में छठी बार हो रही गिनती
राष्ट्रीय स्तर पर छठी बार बाघों की गणना हो रही है। इसमें मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और अन्य राज्यों के आंकड़े भी शामिल होंगे। भारतीय वन्यजीव संस्थान और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी इस अभियान की निगरानी करेंगे। विशेषज्ञ मानते हैं कि मौजूदा हालात यदि बने रहे तो प्रदेश में बाघों की संख्या चार अंकों में पहुंचना तय है। यह उपलब्धि न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात होगी और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान और मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी से चीन तक फैला बाघ की हड्डियों का काला कारोबार, टरके लामा के खिलाफ इंटरपोल फ्रांस का रेड कॉर्नर नोटिस


इसी माह से शुरू होगी बाघों की गणना 
एपीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ एल. कृष्णमूर्ति ने कहा कि अक्टूबर माह में टाइगर की गणना होगी। यह गणना छह माह तक चलेगी। इसके बाद केंद्र सरकार अगले साल बाघों के संख्या के आंकड़े जारी करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें