फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर के बीच तीन-तीन ट्रिप साप्ताहिक स्पेशन ट्रेन, इटारसी और भोपाल से होकर गुजरेगी

Tue, 08 Oct 2024 06:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रेलवे ने त्यौहार के सीजन को दिखते को साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नागपुर से समस्तीपुर के बीच चलेगी। ट्रेन इटारसी, भोपाल होकर गुरजेगी। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर -नागपुर के मध्य 3-3 ट्रिप साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी एवं भोपाल स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 01207 नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर 2024 से 13 नवंबर 2024 तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर  स्टेशन से 10.40 बजे प्रस्थान कर, 15.45 बजे इटारसी, 17.40 बजे भोपाल एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 21.30 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01208 समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर स्टेशन से 23.45 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन शुक्रवार को 23.50 बजे भोपाल, तीसरे दिन शनिवार को 01.55 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए  07.00 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन-इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।
गाड़ी के हाल्ट-रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल जंक्शन, लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, कानपूर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर जंक्शन, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें