फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन आज से, सीएम की उपस्थित में होगा हॉकी मैच

Fri, 29 Aug 2025 08:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में आज से तीन दिवसीय खेल और फिटनेस महोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में होने वाले हॉकी मैच में मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
मंत्री सारंग ने तीन दिवसीय खेल महोत्सव को लेकर की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज 29 अगस्त से मध्यप्रदेश में तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस महोत्सव का आयोजन शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित हॉकी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री 29 अगस्त को सुबह मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे और सभी नागरिकों से ‘फिट इंडिया’ शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: PWD के सीनियर अकाउंटेंट को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते दबोचा, ठेकेदार की FD वापस करने मांग रहा था पैसे

 इसके बाद “एक घंटा खेल के मैदान में” अभियान के तहत योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, जूडो, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे एमपी हॉकी टीम और रेलवे टीम के बीच हॉकी मैच खेला जाएगा और पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि 29 से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी 313 विकासखण्डों में खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक जिले को निर्देश दिए गए हैं कि वे विकासखण्ड स्तर पर प्रतियोगिताएं और मैत्री मैच आयोजित करें और अधिक से अधिक नागरिकों को इस अभियान से जोड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: ग्वालियर में दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉनक्लेव आज से, सीएम डॉ. यादव बोले- पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
विज्ञापन


तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान दूसरे दिन खेल विषयक सेमिनार, महिला फुटबॉल मैच और एंटी-डोपिंग जागरूकता कार्यक्रम होंगे। तीसरे दिन 5 किमी “संडे ऑन साइकिल” रूट पर साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। सारंग ने कहा कि यह महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि “खेलो इंडिया, फिट रहो इंडिया” के संकल्प को साकार करने की दिशा में जन-आंदोलन है, जिससे प्रदेश में खेल संस्कृति मजबूत होगी और नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा।

ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब 2026 तक पद पर रहेंगे; सीएम ने दी बधाई
 

तीन दिवसीय महोत्सव की गतिविधियां

प्रथम दिवस 29 अगस्त 2025

  • सुबह 7:00 बजे – मेजर ध्यानचंद को पुष्पार्पण एवं फिट इंडिया शपथ (टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल)।

  • सुबह 8:00–9:00 बजे – एक घंटा खेल के मैदान में (योगा, फुटबॉल, एथलेटिक्स, जूडो, बैडमिंटन, बॉक्सिंग आदि)।

  • शाम 4:00 बजे – हॉकी मैच (एमपी हॉकी टीम बनाम रेलवे टीम) एवं पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान। स्थान- हॉकी अकादमी

द्वितीय दिवस 30 अगस्त 2025

  • सुबह 10:30 बजे – खेल विषयों पर सेमिनार

  • मोटिवेशनल स्पीकर एवं पूर्व क्रिकेटर: श्री मदनलाल शर्मा

  • स्पोर्ट्स इंजरी पर जानकारी - डॉक्टर मनोज नागर (प्रसिद्ध स्पोर्ट्स सर्जन

  • मनोविज्ञान- डॉ संजना किरन (हाइपरफ़ॉर्मन्स स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट)

  • एंटी-डोपिंग जागरूकता - श्री शशिकांत भारद्वाज (डोप कंट्रोल ऑफिसर, नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी) स्थान- नर्मदा क्लब, भोपाल

  • दोपहर 3:00 बजे – महिला फुटबॉल मैच (सरदारपुर बनाम विचारपुर टीम)। स्थान- टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल

तृतीय दिवस 31 अगस्त 2025

  • सुबह 08:30 बजे – “संडे ऑन साइकिल” (5 किमी रूट, राजा भोज प्रतिमा, बड़ा तालाब से वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी) का आयोजन किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें