फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की मांग दीपावली पर कर्मचारियों को बोनस और तीन % महंगाई भत्ता दे सरकार

Wed, 01 Oct 2025 07:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दीपावली से पहले तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मध्य प्रदेश सरकार से बोनस और 3% महंगाई भत्ता देने की मांग की है। संघ का कहना है कि इससे 10 लाख कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर केंद्र सरकार की तर्ज पर बोनस और 3% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत प्रदान की जाए। संघ का कहना है कि इससे प्रदेश के करीब 10 लाख कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और त्योहार की खुशियां दोगुनी होंगी। 
विज्ञापन

संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि केंद्र एवं रेलवे ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस और 3% महंगाई भत्ता प्रदान कर दिया है। केंद्र के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों को यह लाभ दिया गया है। इसी तरह प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों को लाभ पहुंचाए।

ये भी पढ़ें-  MP News: वन विहार मे शुरू हुआ वन्यजीव सप्ताह, CM बोले-मप्र बनेगा इको सिस्टम मॉडल, जल-थल-नभ में संतुलन की कोशिश
विज्ञापन


1996 से बंद है बोनस
तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों को 1996 तक 1,079 रुपये बोनस मिलता था, लेकिन उसके बाद से यह बंद कर दिया गया। आज भी केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बोनस देती है, जबकि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। यह सरकार की कथनी और करनी में अंतर को दर्शाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  संजय टाइगर रिजर्व: सफारी का लुत्फ उठाने पर्यटक बेकरार, पार्क खुलने से पहले हफ्तेभर के लिए हो गई एडवांस बुकिंग

55% महंगाई भत्ता मिल रहा और चाहिए राहत
फिलहाल प्रदेश कर्मचारियों को 55% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। संघ का कहना है कि खर्चों में बढ़ोतरी के कारण दीपावली पर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसे में सरकार को बोनस के साथ 3% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत प्रदान करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें