फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सेज इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों से भरी बस के ड्रायवर को आया चक्कर, एक्सीडेंट में 8 बच्चों को आई चोट

Fri, 05 Jan 2024 10:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सेज इंटर नेशनल स्कूल की एक बस शुक्रवार को दोपहर बच्चों को छोड़ने के लिए निकली थी। बस में आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के बच्चे और स्टाफ समेत करीब 40 लोग सवार थे। दोपहर करीब तीन बजे के आस-पास यह बस विराशा हाईट्स के पास पहुंची, तभी अचानक बस के ड्रायवर हसीब खान को चक्कर आ गया।
विज्ञापन
सेज स्कूल की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के कोलार इलाके में शुक्रवार दोपहर सेज इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से भरी एक बस के ड्रायवर को अचानक चक्कर आ गया। इससे अनियंत्रित हुई बस दूसरी सड़क पर पहुंची और पटरी के बाद लगे सीमेंट के पोल तथा पेड़ को रौंदते हुए खाली प्लाट पर पहुंच गई। चक्कर आने के बावजूद ड्रायवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाली स्थान की तरफ मोड़ दिया था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है। इस हादसे में करीब आठ बच्चों को हल्की चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी अंजली रघुवंशी ने बताया कि शाहपुरा स्थित सेज इंटर नेशनल स्कूल की एक बस शुक्रवार को दोपहर बच्चों को छोड़ने के लिए निकली थी। बस में आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के बच्चे और स्टाफ समेत करीब 40 लोग सवार थे। दोपहर करीब तीन बजे के आस-पास यह बस विराशा हाईट्स के पास पहुंची, तभी अचानक बस के ड्रायवर हसीब खान को चक्कर आ गया। चक्कर आने पर बस अनियंत्रित होकर कट पाइंट पर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी सड़क पर जा पहुंची। इस दौरान बस के अंदर मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। कंडक्टर ने बस को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इसके पहले ही बस दूसरी सड़क से नीचे उतर कर बाउंड्री के लिए लगाए गए सीमेंट के पोल और पेड़ों को रौंदते हुए खाली पड़े प्लाट पर पहुंचकर रुक गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी स्वयं स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। इस बीच स्कूल प्रबंधन और अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया था। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों को हल्की-फुल्की चोट आना बताया गया है।

बड़ा हादसा टला, जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। समय रहते ड्रायवर ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ड्रायवर को चक्कर आने के साथ ही उसके मुंह से झाग निकला था, जिसे तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरी जांच के बाद पता चल पाएगा कि उसे चक्कर क्यों आया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें