फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन में बनेगा देश का पहला और अनूठा "वीर भारत संग्रहालय", सीएम बोले- एक मार्च को शिलान्यास होगा

Sat, 24 Feb 2024 08:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में देश के पहला और अनूठा वीर भारत संग्रहालय बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तरफ से एक बयान जारी कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अभ्युदय का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में उज्जैन में देश का पहला और अनूठा "वीर भारत संग्रहालय" बनेगा। यह संग्रहालय देश के कालजयी महानायकों की तेजस्विता को  प्रतिबिंबित करेगा। संग्रहालय का एक मार्च को शिलान्यास किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में ऐतिहासिक धरोहर कोठी पैलेस को उपलब्ध कराया गया है। संग्रहालय में देश के तेजस्वी नायकों और सत्पुरुषों की प्रेरक कथाओं, संदेश व चरित्रों का चित्रांकन, उत्कीर्णन, शिल्पांकन, ध्वन्यांकन पारंपरिक और आधुनिक तकनीकों से किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें