फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस की समस्या चेहरे की नहीं, मुखौटों की भी, हरियाणा में सीएम चेहरे पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज

Sun, 08 Sep 2024 11:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोग्य भारती के 10वें वार्षिक व्याख्यानमाला के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कटाक्ष किया।
विज्ञापन
भोपाल के कार्यक्रम में शामिल हुए सुधांशु द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोग्य भारती के 10वें वार्षिक व्याख्यानमाला के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की समस्या केवल चेहरा चुनने की नहीं है, बल्कि उनके असली चेहरे और मुखौटों की भी है। कांग्रेस का सैद्धांतिक और राजनीतिक चेहरा समझना मुश्किल है क्योंकि वे अपने चेहरे के पीछे कई मुखौटे पहनते हैं। जनता उनके चाल, चरित्र और चिंतन को भलीभांति पहचान चुकी है। 
विज्ञापन

त्रिवेदी ने टीएमसी सांसद के इस्तीफे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि टीएमसी के अंदर से ही सवाल उठने लगे हैं। शुभेंदु शेखर पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं और अब टीएमसी में अंदरुनी उंगली उठना शुरू हो गई है, जो पार्टी में विभाजन के संकेत हैं। 

अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश में पत्थरबाजी के मामले पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर त्रिवेदी ने कहा कि एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव कांग्रेस को 'चालू' कहते थे और कांग्रेस उन्हें 'चिरकुट'। लेकिन जब बात आतंकवाद और पत्थरबाजों की आती है, तो ये लोग एक-दूसरे को चंदन लगाते हैं। उनका अपराधियों के साथ लैला-मजनूं जैसा रिश्ता है। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष
दिग्विजय सिंह की मांगों को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपनी विचित्र मांगों के लिए जाने जाते हैं। 26/11 के हमले के समय जब उनकी सरकार कह रही थी कि यह आतंकवादी हमला है, तब दिग्विजय सिंह आरएसएस को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उनकी इन अजीब मांगों के कारण उन पर टिप्पणी करना मुश्किल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें