माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उन्हें लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि पात्र छात्रों के बैंक खाते की संपूर्ण जानकारी जैसे खाता क्रमांक, IFSC कोड और बैंक शाखा का नाम एक सप्ताह के भीतर शिक्षा पोर्टल पर दर्ज करें। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित समारोह के दौरान पात्र विद्यार्थियों को यह राशि ‘सिंगल क्लिक’ डीबीटी प्रणाली के जरिए सीधे उनके खातों में दी जाएगी।