फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कारगिल विजय दिवस पर गरजे शिवराज, बोले- कांग्रेस की मानसिकता राष्ट्रविरोधी, राहुल गांधी को भी घेरा

Sat, 26 Jul 2025 06:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी कारगिल विजय दिवस को सम्मान नहीं दिया और अक्सर इस पर सवाल खड़े किए। शिवराज ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे बार-बार माफी मांगने की स्थिति में आ जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान जैसे बयान देने और राष्ट्रविरोधी सोच रखने का गंभीर आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने देश की रक्षा में अद्भुत साहस का परिचय दिया और भारत माता का सिर गर्व से ऊंचा किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कारगिल विजय दिवस पर सवाल उठाए। शिवराज ने कहा कि "यूपीए-1 सरकार के कार्यकाल में कभी कारगिल विजय दिवस नहीं मनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के एक सांसद ने तो यहां तक कहा था कि ‘यह युद्ध देश का नहीं, पार्टी का था, हम इसे क्यों मनाएं?’
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में लगातार बारिश से सड़कों में डेढ़ फीट भरा पानी, लोग हुए परेशान, बड़ा तालाब का बढ़ा लेवल

कांग्रेस, पाकिस्तान की भाषा बोलती है 
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस, पाकिस्तान की भाषा बोलती है। दुनिया भर में पाकिस्तान उनके बयानों का हवाला देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का विरोध करने लगी है। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे राष्ट्रहित के प्रयासों पर भी सवाल उठा रही है। यह रवैया, शिवराज के अनुसार, राष्ट्रविरोध की मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: रीवा में आज से रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

माफी मांगना राहुल के भाग्य में लिखा हुआ है 
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की नियति में माफी मांगना ही लिखा है। पहले इमरजेंसी, फिर सिख दंगों, राफेल, OBC टिप्पणी हर मुद्दे पर उन्हें अंत में माफी मांगनी पड़ी है। अभी जो वे कर रहे हैं, उसके लिए भी शायद उन्हें 10 साल बाद माफी मांगनी पड़े। शिवराज ने यह भी पूछा कि कांग्रेस ने अब तक OBC वर्ग के लिए क्या किया है? उनका दावा है कि कांग्रेस की सोच देशविरोधी और समाजविरोधी हो चली है।  

ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र में जल्द होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां, क्षेत्रीय-सामाजिक संतुलन साधने की तैयारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें