फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, एलपीजी सिलेंडर के लिए खाते में डाले जाएंगे 500 रुपए

Thu, 31 Aug 2023 01:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में 450 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। प्रदेश में कुल 1.21 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन धारक है। इसमें करीब 72 लाख उज्जवला योजना के हितग्राही है। 
विज्ञापन
गैस कनेक्शन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाडली बहनों और जनता को कई सौगातें दी हैं। सावन के महीने में बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सस्ते गैस सिलेंडर देने की प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलेंडर की राशि की प्रतिपूर्ति डीबीटी के माध्यम से सीधे अकाउंट में की जाएगी। गैस रिफिल कराने वाली बहनों के आधार से लिंक खाते में लगभग 500 रुपए प्रति रिफिल के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा। लाड़ली बहनों के साथ ही उन महिलाओं को भी 450  रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, जो उज्जवला गैस कनेक्शन की लाभार्थी हैं।
विज्ञापन


 गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट ने मुख्यमंत्री के 450 रुपए में सावन में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार 4 जुलाई से 31 अगस्त 2023 के बीच गैस सिलेंडर लेने वाली महिलाओं को 450 रुपए के अलावा बाकी राशि खाते में वापस करेगी। गृहमंत्री ने बताया कि उज्जवला के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के खाते में राशि तत्काल डाल दी जाएगी। इसके अलावा बाकी बचे कनेक्शन में आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश में कुल 1.21 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन धारक है। इसमें करीब 72 लाख उज्जवला योजना के हितग्राही है। 

बता दें शिवराज ने 27 अगस्त को सावन माह में सिलेंडर देने का एलान किया था। वहीं, दो दिन बाद सावन माह खत्म हो रहा था। इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा था और शिवराज सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। दो दिन पहले ही केंद्र सरकार ने भी गैस सिलेंडर पर दो रुपए की छूट दी है। इसे पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार का बड़ा दाव बताया जा रहा है। अब शिवराज सरकार ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवराज कैबिनेट में सावन माह के सिलेंडर की राशि की प्रतिपूर्ति डीबीटी के माध्यम से अकाउंट में की जाएगी। आज कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय ले रहे है। सावन के माह में प्राप्त की गई गैस रिफिल के रुपए 450 में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। रिफिल कराने वाली बहनों के आधार से लिंक खाते में लगभग 500 रुपए प्रति रिफिल के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें