फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फोर्टिफाइड राइस को प्लास्टिक का बताने पर शिवराज भड़के, बोले- भ्रम फैलाने का पाप कर रही कांग्रेस

Thu, 16 Feb 2023 03:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को राशन की दुकानों में गरीबों को सामान्य चावल के साथ प्लास्टिक का चावल मिलने का आरोप लगाया था। शर्मा ने कहा था कि स्थानीय लोगों ने उनको शिकायत की हैं। इस मामले शर्मा ने जांच की मांग की थी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के फोर्टिफाइड राइस को प्लास्टिक का बताने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया हैं। गुरुवार को सीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने का पाप कर रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो अंधे हैं, वो देख नहीं सकते वह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अब फोर्टिफाड चावल पोषण के लिए जरूरी हैं, लेकिन उस चवाल को प्लास्टिक का चावल बता रहे हैं। कांग्रेसी कितना झूठ बोलेंगे आखिर। कितने भ्रम फैलाएंगे आखिर। अब यह तो कुकृत्य हैं, पाप हैं। सीएम ने कहा कि यह पाप इसलिए है क्योंकि आप भ्रम फैला देंगे तो लोग फोर्टिफाइड चावल ही नहीं खाएंगे। जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। ऐसे ही एक बार इन्होंने पिछले चुनाव के पहले जो हमने जूते दिए थे, उसे कहने लगे कि इसे पहनोगे तो कैंसर हो जाएगा। अब यह कांग्रेस का केवल मानसिक दिवालियापन नहीं है, बल्कि कुटिलता है। इसके साथ-साथ यह जनता के साथ छल और प्रपंच हैं। 
विज्ञापन




कांग्रेस विधायक ने लगाया था आरोप 
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को राशन की दुकानों में गरीबों को सामान्य चावल के साथ प्लास्टिक का चावल मिलने का आरोप लगाया था। शर्मा ने कहा था कि स्थानीय लोगों ने उनको शिकायत की हैं। इस मामले शर्मा ने जांच की मांग की थी। 

क्या होता है फोर्टिफाइल राइस
चावल के आटे में विटामिन और आयरन मिलाकर फोर्टिफाइड राइस बनाया जाता है। जिसे जिसे बाद में चावल का ही आकार दे दिया जाता है। फिर सामान्य चावल में फोर्टिफाइड राइस को मिला दिया जाता है। इसकी मात्रा 100 किलो चावल में एक प्रतिशत रखी जाती है। इसे फोर्टिफाइड राइस कर्नेल कहते हैं। इससे लोगों में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही विटामिन बी-12 मिलता हैं। यह चावल सामान्य चावल से थोड़ा अलग दिखता है। बता दें एक अध्ययन के अनुसार देश में 50 से 60 प्रतिशत लोगों में आयरन की कमी हैं। इसको दूर करने के लिए ही फोर्टिफाइड राइस तैयार किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें