फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज ने नाथ से पूछा- आपने फीस प्रतिपूर्ति का वादा पूरा क्यों नहीं किया, कमलनाथ ने किया पलटवार

Tue, 07 Mar 2023 02:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कमलनाथ से फिर एक सवाल पूछा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र महाझूठ पत्र था। इस पर कमलनाथ ने भी पलटवार किया। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए है। इसके तहत ही सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला भी लगातार जारी है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कमलनाथ से फिर एक सवाल पूछा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र महाझूठ पत्र था। सीएम ने सवाल पूछते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, विधि और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति की बेटियों की तरह सभी वर्गों जिनके परिवार की आय 10 लाख रुपये से कम है, फीस की प्रतिपूर्ति करेंगे। आपने फीस क्यों नहीं भरी? कमलनाथ जी जवाब दीजिए।

नाथ बोले- प्रदेश को बेरोजगारों का प्रदेश बना दिया 
वहीं, इस पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, आप हर साल घोषणा करते हैं कि आप एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। लेकिन आप नौकरी देने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं और आपने मध्य प्रदेश को बेरोजगारों का प्रदेश बना दिया है। प्रदेश के नौजवानों से लगातार झूठ बोलने और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने के लिए आप नौजवानों से माफी मांगिए। और इस बजट में जो वादा किया है उसे अपनी सरकार जाने से पहले पूरा कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें