आरोपी मोहम्मद ताहा के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर प्रतिबंध के बावजूद कार्बाइड गन के अवैध विक्रय और उपयोग से प्रदेश के कई हिस्सों में लोग घायल हुए हैं। इस मामले में अब सरकार सख्त हो गई है। भोपाल में पुलिस ने अपराध क्रमांक 890/25 धारा 4, 5, 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 एवं 288 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद ताहा (27 वर्ष), निवासी एहसान नगर, भोपाल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 किलो कार्बाइड और 4 पाइप गन बरामद की गई हैं।