फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: साढ़े तीन साल से गायब IAS रानी बंसल की सेवा समाप्त, डीओपीटी ने इस्तीफा मानकर नौकरी से हटाया

Thu, 29 Dec 2022 11:59 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

2015 बैच की आईएएस अधिकारी रानी बंसल बागली में एसडीएम पद पर पदस्थ थी। पिछले साढ़े तीन साल से वह अपना काम नहीं कर रही थी। इसे आधार पर उनकी सेवा समाप्ति का फैसला किया गया है।  
विज्ञापन
रानी बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साढ़े तीन साल से गायब मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी रानी बंसल की सेवाएं केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण (डीओपीटी) विभाग ने समाप्त कर दी है। मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर बंसल का डीम्ड रिजाइन लेटर मानकर कार्रवाई की गई। रानी बंसल बागली में एसडीएम रहते हुए बिना बताए गायब हो गई थी।
विज्ञापन

 
2015 बैच की आईएएस अधिकारी रानी बंसल बागली में एसडीएम पद पर पदस्थ थी। रानी बंसल भोपाल की रहने वाली हैं। बंसल ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। यूपीएससी में उनकी 64वीं रैंक आई थी। रानी बंसल एसडीएम बागली के पद पर थी। 31 मई 2019 से बिना बताए अपनी ड्यूटी से गायब चल रही थी। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके पते पर कई बार नोटिस भेजे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।
 
इस नियम से हटाया 
इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश ने उनकी जानकारी डीओपीटी को भेजकर उनका स्वत: इस्तीफा मंजूर करने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे डीओपीटी ने स्वीकर कर लिया। उन्हें अखिल भारतीय सेवा नियमावली 1955 के नियम 7(2)(क) के तहत हटाया गया है।
विज्ञापन

 
IAS अनिल यादव को भी ऐसे ही हटाया

1999 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल यादव को भी इसी तरह हटाया गया था। यादव वर्ष 2007 से 2009 तक अध्ययन अवकाश पर थे। इसके बाद वह ड्यूटी पर वापस ही नहीं आए। न ही कोई सूचना सरकार को दी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके त्यागपत्र का प्रस्ताव डीओपीटी को भेजा। इसके बाद यादव ने वापस आने का आवेदन दिया, जिसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें