फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीनियर IPS राजाबाबू सिंह ने बताया जान को खतरा, घर के बाहर हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Wed, 18 Mar 2026 10:55 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ IPS अधिकारी राजाबाबू सिंह ने खुद की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस को पत्र लिखकर अपने आवास की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ IPS अधिकारी राजाबाबू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में तैनात एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के आवास के बाहर मंगलवार सुबह एक संदिग्ध घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे एक कार में सवार कुछ युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और वहां अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए हंगामा करने लगे। एक युवक के हाथ में डंडा भी बताया गया है। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद राजाबाबू सिंह ने तुरंत शाहपुरा थाना पुलिस को सूचना दी और फुटेज भी सौंप दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर और पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मामले में सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल समेत चार संभाग में गेहूं खरीद 1 अप्रैल से, बाकी जगह 7 से, 19 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया
विज्ञापन


राजाबाबू सिंह ने आशंका जताई है कि पुलिस प्रशिक्षण व्यवस्था में किए जा रहे उनके बदलावों से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया हो। उन्होंने हाल ही में पुलिस ट्रेनिंग में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को शामिल करने की पहल शुरू की है। उनका मानना है कि इससे पुलिसकर्मियों में अनुशासन और संवेदनशीलता बढ़ेगी, जिससे बेहतर पुलिसिंग संभव होगी। बता दें कि राजाबाबू सिंह 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं और अपने सख्त अनुशासन व नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। वे पहले BSF में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण की कमान संभाल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- 'कर्मश्री' का विराट कवि सम्मेलन आज: डॉ. कुमार विश्वास समेत ख्यातनाम कवि करेंगे काव्य पाठ, सीएम यादव भी आएंगे


वहीं इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने  कहा कि यह विवाद आपसी कारणों से हुआ था। उन्होंने बताया कि एडीजी साहब के बंगले पर कार्यरत एक कर्मचारी का किसी अन्य व्यक्ति से विवाद हो गया था, जिसके चलते यह झगड़ा हुआ। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई भी की है। कमिश्नर ने बताया कि एडीजी की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर पत्र जरूर लिखा गया है, लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई ठोस इनपुट या निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्राइवेट नौकरी करते है आरोपी
शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मरकाम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम नितेश चौरसिया और रुद्राक्ष यादव हैं। दोनों भोपाल के निवासी हैं।
दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गलत पते पर पहुंच गए थे, इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। हालांकि दोनों आपस में दोस्त हैं।

बम धमकी मामलों पर पुलिस की चुनौती
भोपाल में लगातार मिल रही बम ब्लास्ट की धमकियों को लेकर संजय सिंह ने कहा कि अपराधी तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे वीपीएन और सर्वर से छेड़छाड़ कर अपनी लोकेशन छुपा लेते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है और हर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें